वीरपुर में मंजीत के तूफानी 157 रनों से जीडी कॉलेज बेगूसराय सेमीफाइनल में, राजोपुर छौड़ाही को 27 रनों से हराया

DNB Bharat Desk

बीपीएस प्लस टू स्कूल वीरपुर के मैदान में आयोजित सौरभ आनंद स्मृति जिलास्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच जीडी कॉलेज बेगूसराय एवं राजोपुर छौड़ाही की टीम के बीच खेला गया। जिसमें जीडी कॉलेज ने राजोपुर को 27 रन से हरा दिया।

- Sponsored Ads-

पहले बल्लेबाजी करते हुये जीडी कॉलेज बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 4 विकेट पर शानदार 337 रन बनायी। जवाब में खेलने उतरी राजोपुर छौड़ाही की टीम 16 ओवर में 7 विकेट पर 310 रन ही बना सकी।

वीरपुर में मंजीत के तूफानी 157 रनों से जीडी कॉलेज बेगूसराय सेमीफाइनल में, राजोपुर छौड़ाही को 27 रनों से हराया 2मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के बल्लेबाज मंजीत को दिया गया। उन्होंने 48 गेंद पर शानदार 157 रन बनाये। अंपायरिंग संजय झकास व मो. चांद, स्कोरिंग अमन कुमार व कमेंट्री नैयर अली ने किया।

Share This Article