बेगूसराय के फुलवड़िया में सोख्ता बनाने के दौरान मिट्टी से दबकर मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के फूलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बरौनी के वार्ड -13 शोकहारा स्थित एक नवनिर्मित निर्माणधीन मकान परिसर में पानी के सोखता बनाने के लिए मज़दूर काम कर रहा था. इसी दौरान गड्ढे में काम कर रहे मज़दूर के ऊपर एकाएक बालू गिरने लगा जिससे वह उसी के अंदर दब गया. ऐसा होते देख मौके पर काम कर रहे दो अन्य मज़दूर भी उसे बचाने के लिए गड्ढे में उतरा  लेकिन उस दोनों मज़दूरों के ऊपर भी मिट्टी बालू गिरने लगा. वही मौके पर मौजूद अन्य मज़दूर और स्थानीय लोगों ने गड्ढे के अंदर मिट्टी में फंसे दो मज़दूर को सही सलामत बाहर निकाल लिया ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के फुलवड़िया में सोख्ता बनाने के दौरान मिट्टी से दबकर मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2जबकि पहले मिट्टी में दबे मज़दूर के ऊपर अत्यधिक मिट्टी बालू गिरने से वह उसके अंदर ही दबा रह गया. घटना की जानकारी मिलते ही फूलवाड़िया थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गया और जेसीबी से पहले दबे मजदूर को निकालने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली. बाद मज़दूरों के द्वारा ही मिट्टी निकाला गया. तब जाकर करीब दो घंटे के बाद मिट्टी में दबे मज़दूर को बाहर निकाला गया.

बेगूसराय के फुलवड़िया में सोख्ता बनाने के दौरान मिट्टी से दबकर मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3और उसे पुलिस निजी अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कागज़ी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय भेज दिया. मृतक की पहचान पेपरौर निवासी करीब 25 वर्षीय मो जिया उल हक़ के रूप में हुई है जबकि बचाये गए मज़दूर भी पपरौर के ही निवासी थे. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Share This Article