बेगूसराय में ठनका की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में दर्दनाक हादसे में ठनका की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघड़ा नगर परिषद बदलपुरा बांध की है। मृत महिला की पहचान बदलपुरा निवासी उर्मिला देवी के रूप में की गई है ।

बताया जा रहा है कि उर्मिला देवी अपने घर के काम से घर के बाहर बैठी हुई थी कि तभी एकाएक तेज बारिश शुरू हुई तथा अचानक बज्रपात हो गया जिससे ठनका की चपेट में आने से उर्मिला देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बेगूसराय में ठनका की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत 2बाद में स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। तत्पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article