डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के जितवारपुर बिरनिया टोला में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला।मृतक की पहचान जितवारपुर बिरनिया टोला निवासी गौरव कुमार के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट