बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र से BJP की स्वदेशी जन जागरण पदयात्रा, बीजेपी विधायक डॉ. सुनील कुमार ने किया आत्मनिर्भरता का आह्वान

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

भारतीय जनता पार्टी नालंदा की ओर से बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केन्द्र मैदान से आज स्वदेशी जन जागरण अभियान के अंतर्गत पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक डॉ. सुनील कुमार बीजेपी जिलाध्यक्ष के अलावे भाजपा के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

पदयात्रा के दौरान डॉ. सुनील कुमार ने लोगों से अपील की कि वे स्वदेशी सामान का उपयोग करें, ताकि भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस दौरान भाजपा विधायक डॉक्टर सुनील ने घूम घूम कर लोगों से स्वदेशी सामान इस्तेमाल करने भी की.उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें भारत में निर्मित उत्पादों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। पदयात्रा के दौरान स्वदेशी अपनाओ अभियान भी चलाया गया।

बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र से BJP की स्वदेशी जन जागरण पदयात्रा, बीजेपी विधायक डॉ. सुनील कुमार ने किया आत्मनिर्भरता का आह्वान 2इस अभियान के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों से स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल के लिए संकल्प पत्र भरवाए गए। डॉ. सुनील कुमार ने इस अभियान के माध्यम से स्थानीय लोगों को जागरूक किया कि स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग न केवल हमारे देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करेगा, बल्कि यह हमारे समाज में आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देगा।

Share This Article