डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय/बीहट-सत्ता की लड़ाई को धर्म की लड़ाई बता रहा है भाजपा। धर्म कभी ख़तरे में नहीं पड़ी थी ना ख़तरे में होती है। पर धर्म ख़तरे में है इसका प्रचार प्रसार भाजपा अपने सत्ता के लिए करता है। उक्त बातें संघर्ष और शहादत की सौ वर्ष, चन्द्रशेखर के 109वीं जयंती पर भाकपा अंचल कार्यालय बीहट में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए विचारक कॉ डॉ रामपुनियानी ने कहा। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आई है वह इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने राजा महाराना प्रताप सिंह और अकबर के बीच राज को लेकर हुए युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि हल्दी घाटी के मैदान में अकबर के फ़ौज में भी राजा हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों से थे और महाराणा प्रताप सिंह के फ़ौज में भी मुस्लिम और हिन्दू दोनों समुदायों से थे। वह लड़ाई धर्म के लिए नहीं बल्कि राज और सत्ता के लिए लड़ी गई थी। पर इसे भाजपा हिन्दू -मुस्लिम की लड़ाई बता रहा है। इसी प्रकार से उन्होंने कई प्रमुख युद्ध और राजाओं के द्वारा सत्ता और राज के लिए लड़ी गई लड़ाई का जिक्र किया।
जिसमें औरंगजेब का भी जिक्र किया। वहीं कहा कि अंग्रेजों ने फूट डालो शासन करो,आजादी के भारत का विभाजन, धर्म के आधार पर राजनीति जैसे बिन्दुओं पर डॉ रामपूनियानी ने विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। डॉ रामपूनियानी ने कहा कि हम भारतीय एक परिवार हैं हमें भारतीय संविधान के प्रस्तावना को हर घर,हर गली, मोहल्ले और हर व्यक्ति तक पहूंचाना होगा। तथा इसके अर्थ और भारतीय संविधान में दिए गए स्वतंत्रता, समानता और न्यायिक व्यवस्था को विस्तार पूर्वक जानकारी देना होगा। यह महान कार्य किसी एक से नहीं बल्कि एक एक कार्यकर्ता के सहयोग से ही सम्भव होगा। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपिल भी किया।
उन्होंने हाल के बड़ी घटनाओं का जिक्र करते तथा चुटकी लेते हुए कहा कि दंगे होते नहीं बल्कि दंगे कराए जाते हैं। ख़ासकर 1980 के बाद भारत में एक पार्टी के सहयोग से अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। समाजों में आज़ वहां नफरत की दीवारें खड़ा किया जा रहा है। जहां कल तक प्रेम की पुलें थी। वहीं उन्होंने नोट बंदी तथा वैश्विक कोरोना पर प्रधानमंत्री के रॉल पर भी जमकर निशाना साधा। जिसमें उन्होंने इस दौरान कोरोना सर्टिफिकेट का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि सरकार सत्ता पाने के लिए दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया पर एक करोड़ अस्सी लाख रोजगार घटते जा रहा है। वहीं सभा की अध्यक्षता जिलामंत्री अवधेश राय तथा संचालन स्थानीय तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने किया।
वहीं सभा को पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अनिल अंजान, राजेंद्र चौधरी सहित आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। मौके पर पूर्व जिप सदस्य सह अंचल मंत्री अरविंद सिंह, एटक नेता प्रहलाद सिंह, किसान नेता रामप्रताप सिंह, जयप्रकाश सिंह, डा ए के शर्मा, राम उदगार सिंह उर्फ भूतनाथ, पूर्व प्राचार्य जयप्रकाश सिंह, रामाधार सिंह, कमल वत्स, अशोक सिंह,मो खुर्शीद आलम, वकील रजक, अशोक पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट