बिहार सरकार के निर्देश पर 15 पंचायतों में हुई ग्राम सभा, ‘मन की बात’ का हुआ प्रसारण

DNB Bharat Desk

भगवानपुर(बेगूसराय): सुशासन, जनभागीदारी और ग्रामीण विकास को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार सरकार के निर्देश पर प्रखंड की सभी 15 पंचायतों में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सरकार ने प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ के रूप में मनाते हुए ग्राम सभा आयोजित करने का निर्देश दिया है।इसी क्रम में संजात पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया पुनम कुमारी ने की।

- Sponsored Ads-

ग्राम सभा के बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक रूप से प्रसारण देखा और सुना।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि आशुतोष कुमार कुंदन ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ‘ग्राम स्वराज’ की अवधारणा को धरातल पर उतारना है। ग्राम सभा के माध्यम से पंचायतों को विकास और जनसहभागिता का सशक्त मंच मिल रहा है, जहां ग्रामीण सीधे अपनी बात रख सकते हैं। बैठक में पंचायत में चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बिहार सरकार के निर्देश पर 15 पंचायतों में हुई ग्राम सभा, 'मन की बात' का हुआ प्रसारण 2अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल का जल, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभुकों को आवेदन के लिए प्रेरित किया।ग्राम सभा में सरपंच शैल कुमार चौरसिया, लेखापाल राखी कुमारी, विकास मित्र सिन्धु कुमारी, रोजगार सेवक नरेश महतो, जीविका दीदियां और बड़ी संख्या में पंचायतवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Share This Article