डीएओ ने किसानों से जैविक खेती करने की अपील की

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के किसान भवन वीरपुर में रविवार को खरीफ महाभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 
किसान भवन वीरपुर में रविवार को खरीफ महाभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार वर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी उदय शंकर, उपप्रमुख सुबोध पासवान, किसान सलाहकार समिति अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह पप्पू ने किया।

इस अवसर पर डीएओ ने कहा कि खेती ऐसे करें कि लागत कम और मुनाफा अधिक हो। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद व दवाओं के इस्तेमाल से खेत की उर्वरा शक्ति क्षीण हो रही है। उन्होंने जैविक खेती से होने वाले फायदों को बताते हुये किसानों से इसे अपनाने की अपील की। उन्होंने मोटा अनाज को उपजाने की अपील करते हुये कहा कि आप जितना भी मोटा अनाज पैदा करेंगे, वह आसानी से बाजार में उचित मूल्य पर बिक जायेगा।

- Sponsored Ads-

बीएओ उदय शंकर ने फसल सहायता योजना व कृषि इनपुट कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह पप्पू ने जल का सदुपयोग करने, मोटे अनाज का उत्पादन करने तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील की। जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने कहा कि किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु पदाधिकारी व कर्मी को मिलकर काम करने की जरूरत है। उपप्रमुख सुबोध पासवान ने फसल बीमा का लाभ दिलाने तथा किसान उत्पादक संगठन का गठन करवाने की अपील की।

कृषि समन्वयक मनीष कुमार व आलोक साह ने कृषि यंत्रीकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण कार्यक्रम, बीज वितरण, जैविक खेती आदि से संसंबंधित जानकारी दी। प्रगतिशील किसान ऋचा सिंह ने कहा कि खेत में रासायनिक खाद न डालें बल्कि पारंपरिक खेती करें। जैविक खेती से धरती की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी तथा खर्च कम व मुनाफा अधिक होगा। कार्यक्रम के अंत में चार किसानों को मुफ्त बीज प्रदान किया गया। मौके पर किसान सलाहकार जनार्दन ठाकुर, उमेश पासवान, नीतीश कुमार, राम गणेश पासवान, किसान रंजीत सिंह, फूलचंद यादव, राममूर्ति सिंह आदि मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article