बछवाड़ा सीपीआई के क्रांतिकारी नेता शहीद कॉमरेड फुलेना राय की 60 वीं जयंती मनाई गई

DNB Bharat Desk

 

फुलेना राय छात्र-नौजवानों के चहेते नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों-शोषितों के हितों की रक्षा करने में न्यौछावर कर दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के रानी गांव में सोमवार को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी बछवाड़ा के क्रांतिकारी नेता रहे शहीद कॉ फुलेना राय की 60 वीं जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉ अनंत झा ने किया। सर्वप्रथम विभिन्न ईलाके से आये हुए सभी नेता-कार्यकर्ताओं ने कॉ फुलेना के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए पंचायत समिति सदस्य अरूण कुमार मित्र ने कहा कि आज हम शहीद साथी फुलेना को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं, हमे साथी फुलेना के दिखाए रास्ते पर चलकर गरीबों-शोषितों के अधिकारों की रक्षा करनी होगी।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा सीपीआई के क्रांतिकारी नेता शहीद कॉमरेड फुलेना राय की 60 वीं जयंती मनाई गई 2वहीं भाकपा जिला सचिवमंडल सदस्य कॉ राजेंद्र चौधरी ने कहा कि साथी फुलेना राय छात्र-नौजवानों के चहेते नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों-शोषितों के हितों की रक्षा करने में न्यौछावर कर दिया। उनकी हत्या सामंती अपराधियों ने कर दी,आज साथी फुलेना के रास्ते पर चलने की जरूरत लाल झंडे के सभी सिपाहियों की है।

बछवाड़ा सीपीआई के क्रांतिकारी नेता शहीद कॉमरेड फुलेना राय की 60 वीं जयंती मनाई गई 3इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाकपा अंचल मंत्री कॉमरेड भूषण सिंह ने कहा कि आज जब हम कॉमरेड फुलेना को याद कर रहे हैं तब जरूरत है कि वर्तमान समय में छात्र-नौजवानों को साथी फुलेना की विचाराधारा से जोड़ने का कदम उठाए जाएं तभी हम इस देश को बेहतर बुनियाद दे सकते हैं और समाजवादी व्यवस्था कायम कर सकते हैं। इ

बछवाड़ा सीपीआई के क्रांतिकारी नेता शहीद कॉमरेड फुलेना राय की 60 वीं जयंती मनाई गई 4कार्यक्रम को भीखमचक मुखिया रामदेव सहनी,एआईएसएफ जिला सहसचिव सत्यम भारद्वाज,महिला नेत्री सरिता राय,पूर्व मुखिया रामपुकार राय,सरपंच सरोज राय,पूर्व मुखिया रामविलास यादव सहित अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया। प्रखंड समेत विभिन्न पंचायत के सैकड़ों नेता-कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article