भगत सिंह अभी भी जिंदा हर उस नौजवान में है जो देश में हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं:- राजन कुमार वर्मा

DNB Bharat Desk

भगत सिंह तुम जिंदा है-एनएसयूआई समस्तीपुर

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर एनएसयूआई द्वारा भगत सिंह के जयंती पर समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर में उनके फोटो पर पुष्प अर्पित करके जयंती मनाई गई।कार्यक्रम का संचालन दिवाकर कुमार तथा अध्यक्षता राजन कुमार वर्मा ने किया। उन्होनें बताया कि भगत सिंह अभी भी जिंदा हर उस नौजवान में जो देश में हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं और अपनी आवाज को बुलंद से उठाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्र नेता गुजंन यादव ने बताया कि भगत सिंह के विचार मेरे खून का एक एक कतरा इंकलाब लायेगा उसी राहो पर हम भी जब भी छात्रों की कोई समस्या होगी तो उनके लड़ाई के लिए अपनी पुरी जान लगा देंगे ।

- Sponsored Ads-

भगत सिंह अभी भी जिंदा हर उस नौजवान में है जो देश में हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं:- राजन कुमार वर्मा 2कार्यक्रम में हिमांशु शेखर, दिपक कुमार सिंह, गौरव शर्मा, अभिषेक कुमार, संजय कुमार, सचिन कुमार, सच्चिदानंद ठाकुर, मुन्ना साह, मंतोष कुमार, उज्जवल कुमार, मो. आरजू , सलमान खुर्शीद, सिद्धांत झा, विशाल कुमार, जीत कुमार राय और भी दर्जनों छात्र मौजूद थे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article