भगवानपुर प्रखंड के भीठ सुलिश गेट से चेरिया तक सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के भीठ सुलिश गेट से चेरिया गांव तक लगभग 3.14 किलोमीटर बने सड़क की मरम्मति की मांग ग्रामीणों ने विभाग से की है।इस सड़क के कुछ स्थान पर जर्जर हो जाने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

- Sponsored Ads-

संवेदक द्वारा टूटे हुए स्थान पर ईंट डाल दिया गया है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। उक्त सडक से आये दिन छोटी-छोटी दुर्घटना होती रहती है। चेरिया के ग्रामीण सुशील राय, आजाद,प्रभाष कुमार आदि ने बताया कि जिला मुख्यालय जाने का यह गांव का मुख्य मार्ग है।

भगवानपुर प्रखंड के भीठ सुलिश गेट से चेरिया तक सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग 2इस सड़क पर मरम्मति के नाम पर ईंट व मिट्टी डाल दिए जाने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन कोई न कोई गिरकर घायल हो जाता है।ग्रामीणों ने अविलंब सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article