हल्की बारिश में बेगूसराय सदर अस्पताल के खुली पोल, अस्पताल परिसर तालाब में तब्दील

DNB Bharat Desk

बेगूसराय मे हल्की बारिश ने ही बेगूसराय सदर अस्पताल की न सिर्फ  पोल खोल कर रख दी है बल्कि सदर अस्पताल की सूरत भी बिगाड़ दी है।  बारिश के कारण सदर अस्पताल का मुख्य पथ झील मे तब्दील हो गया है जिससे आम लोगो को काफी मुश्किलों का सामना पड़ रहा है।

- Sponsored Ads-

हल्की बारिश में बेगूसराय सदर अस्पताल के खुली पोल, अस्पताल परिसर तालाब में तब्दील 2घुटने भर पानी के कारण लोग अस्पताल जाने को विवश है। इसमें अस्पताल कर्मी और मरीज शामिल है, विकलांग मरिज भी इस सदर अस्पताल में पानी में घुसकर जाने को मजबूर है आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह विकलांग मरिज अपने साइकिल से इलाज के लिए पानी में खड़े हैं और यहां के अस्पताल प्रबंधक या जिला प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है साफ तौर से देखा जा सकता है

  हल्की बारिश में बेगूसराय सदर अस्पताल के खुली पोल, अस्पताल परिसर तालाब में तब्दील 3अस्पताल में पानी की निकासी नहीं रहने के कारण लोग काफी परेशान हैं लोगों को पानी से ही गुजर कर अस्पताल में प्रवेश करना पड़ रहा है और इलाज के लिए जाना पड़ रहा है बताते चले की हाल ही मे सदर अस्पताल मे मरीजों के लिए मॉडल अस्पताल  बनाई गई है, जिसका अभी उद्घाटन नहीं हुआ है, इस पर एक कहावत चरितार्थ होती है कि ऊपर से फिटफाट नीचे से मोकामा घाट वाली कहावत यहाँ सच साबित हो रही है। इस सबंध मे आम मरीजों और उसके परिजनों मे काफी नाराजगी देखी जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article