बड़ी लापरवाही- रेलवे फाटक के बीच खड़ी रही टेम्पू, धड़धड़ करते निकली ट्रेन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से रेल की लापरवाही की एक बड़ी खबर एक बार फिर सामने आ रही है जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि रेल समपार फाटक का दोनों गेट लगा हुआ है और दोनों फाटक के बीचो बीच एक ऑटो खड़ी है। इतना ही नहीं ऑटो में तकरीबन 15 लोग सवार हैं और गाड़ियां धड़ल्ले से आ जा रहे हैं। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है अगर डाउन लाइन की गाड़ी आती है और ऑटो अगर पटरी के मध्य में रहे तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। जबकि नियमानुसार रेलवे फाटक के बंद होने के बाद बीच में एक भी गाड़ी या लोगों का आवागमन नहीं होना चाहिए लेकिन सारे नियमों को ताक पर रखकर रेल कर्मचारियों के द्वारा ड्यूटी की जा रही है।

- Sponsored Ads-

हाल के दिनों में कई बड़े बड़े रेल हादसे भी सामने आ चुके हैं जिसकी जिम्मेवारी अब तक तय नहीं हो पाई है। लेकिन जब ट्रैफिक पोर्टर से सवाल किया जाता है तो उनका जवाब भी अटपटा ही नजर आता है। ट्रैफिक पोर्टर अनुराग गुप्ता के अनुसार उन्होंने ऑटो चालक को मना करने की कोशिश की लेकिन गेट के गिरते-गिरते वह रेलवे ट्रैक के बीच में चला गया। जाहिर है लापरवाही चाहे जिसकी भी हो लेकिन ऐसी तस्वीरें सामने आने के बाद रेल प्रशासन एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पूरा मामला बछवारा रेलवे जंक्शन एवं साठा स्टेशन के बीच गुमती संख्या 22 बी की है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article