राजद एमएलए राकेश रौशन ने सांख्यिकी पदाधिकारी पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप,जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में अवैध वसूली का लगाया आरोप

DNB Bharat Desk

 

इस्लामपुर प्रखंड का मामला

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के इस्लामपुर से राजद विधायक राकेश रौशन ने इस्लामपुर प्रखंड के सांख्यिकी पदाधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सांख्यिकी पदाधिकारी अरुण कुमार पर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में 2,000 रुपये की अवैध वसूली का आरोप है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने 24 अगस्त को जनता दरबार में इस मामले की शिकायत मिलने के बाद व्यक्तिगत रूप से इसकी जांच की और रजिस्टर को अपने कब्जे में लेकर डीएम को सत्यापन के लिए भेजने की बात कही। इसके बाद, सांख्यिकी पदाधिकारी ने राजद एमएलए के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें उन पर और उनके साथियों पर हाथापाई, गाली-गलौज और 10,000 रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया।

राजद एमएलए राकेश रौशन ने सांख्यिकी पदाधिकारी पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप,जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में अवैध वसूली का लगाया आरोप 2 राकेश रौशन ने इस एफआईआर को “झूठा” करार देते हुए कहा कि यह एफआईआर 11 तारीख को दर्ज की गई, जबकि घटना 9 तारीख की बताई गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article