नालंदा जिले में हीट वेव का प्रकोप जारी, सदर अस्पताल में हीट वेव के मरीजों की संख्या में हुई वृद्धि

DNB Bharat Desk

 

सदर अस्पताल में बनाया गया अलग से हिट वेव वार्ड

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है,1 जून को नालंदा में चुनाव होने हैं। अंतिम चरण के चुनाव के लिए सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। गर्मी के कारण बिहारशरीफ सदर अस्पताल का बेड भी भर गया है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के लिए अलग से वार्ड तैयार किया है।सदर अस्पताल में इलाज करवा रहे प्रियंबर झा ने बताया कि चक्कर खाने की वजह से वे बेहोश होकर गिर गए।

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले में हीट वेव का प्रकोप जारी, सदर अस्पताल में हीट वेव के मरीजों की संख्या में हुई वृद्धि 2चुनावकर्मी ने बताया की सरमेरा से बिहारशरीफ किसान कॉलेज में चुनाव ड्यूटी के लिए आया था। सदर अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज विजय कुमार ने बताया कि चुनाव सामग्री लेकर जैसे ही किसान कॉलेज से बाहर निकला तो भीषण गर्मी की वजह से चक्कर आ गया। उन्होंने बताया कि वे सरमेरा में शिक्षक हैं और चुनाव ड्यूटी के लिए बिहारशरीफ आए थे। भीषण गर्मी के कारण हर दिन दर्जनों मरीज सदर अस्पताल में आ रहे हैं।

नालंदा जिले में हीट वेव का प्रकोप जारी, सदर अस्पताल में हीट वेव के मरीजों की संख्या में हुई वृद्धि 3सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि नालंदा जिले में अभी 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान है। उन्होंने लोगों को इस गर्मी में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण शरीर गर्म रहेगा, हल्का चक्कर और बुखार भी आ सकता है। उन्होंने लोगों से घरों में रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में मरीज बहुत तेजी से भर्ती हो रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article