समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नल ने रोकी रफ्तार: 5 KM के सफर में लगे 2.5 घंटे, यात्रियों ने किया भारी हंगामा

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर-बरौनी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के फंस जाने से सवार यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने ट्रेन के लोको पायलट से भी अभद्र तरीके से बातचीत की। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन समस्तीपुर से 9 किलोमीटर दूर उजियारपुर के लिए खुली थी। लेकिन 9 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेन को ढाई घंटे का समय लग गया।

 बताया जा रहा है कि ऑटोमैटिक सिग्नल के कारण ट्रेन रेलवे ट्रैक पर घंटों खड़ी रही। ट्रेन को आगे कटिहार तक जाना था। जानकारी के मुताबिक, ऑटोमैटिक सिग्नल की वजह से समस्तीपुर-उजियारपुर डाउन लाइन पर एक के पीछे एक 6 ट्रेनें फंस गई। इन 6 ट्रेनों में 3 मालगाड़ी जबकि एक समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर, दूसरी नई दिल्ली-बरौनी क्लोन एक्सप्रेस और तीसरी गरीब रथ एक्सप्रेस थी। 

समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नल ने रोकी रफ्तार: 5 KM के सफर में लगे 2.5 घंटे, यात्रियों ने किया भारी हंगामा 2ट्रेनों के घंटों फंसे रहने से यात्री उग्र हो गए। मालगाड़ी के पीछे फंसी 63308 समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर खुली थी। ट्रेन को 1 बजकर 05 मिनट पर उजियारपुर पहुंचना था। 9 किलोमीटर की इस दूरी में 6 जगह पर ऑटोमैटिक सिग्नल लगा हुआ है। हर सिग्नल पर एक-एक गाड़ी फंसी हुई थी, इस दौरान समस्तीपुर और उजियारपुर के बीच करीब 5 किलोमीटर जाने के बाद ट्रेन बेलारी रेलवे हाल्ट से पहले खड़ी हो गई।

 ट्रेन के फंसे रहने की वजह से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। ट्रेन के लोको पायलट को भी बुरा-भला कहा। यात्रियों के हंगामा के बाद लोको पायलट ने सोनपुर और समस्तीपुर रेलवे कंट्रोल को मामले की जानकारी दी। लोको पायलट को बताया गया कि उजियारपुर स्टेशन पर लाइन खाली नहीं होने के कारण ट्रेन रूट में फंसी हुई है। इस ट्रेन के अलावा दिल्ली से बरौनी जा रही 02564 स्पेशल ट्रेन के ड्राइवर के साथ भी यात्रियों ने अभद्र व्यवहार किया। जबकि लोको पायलटों ने कहा कि मेरे हाथ में कुछ नहीं है, आगे सिग्नल रेड है।

समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नल ने रोकी रफ्तार: 5 KM के सफर में लगे 2.5 घंटे, यात्रियों ने किया भारी हंगामा 3जब पैसेंजर ट्रेन आगे नहीं बढ़ी तो कुछ यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल को भी कॉल किया और मामले की जानकारी दी, लेकिन कंट्रोल से कोई जवाब नहीं मिला। ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि इन स्टेशनों के बीच कुल 6 ट्रेन एक के पीछे एक फांसी हुई है और धीरे-धीरे सभी ट्रेनों को आगे बढ़ाया जा रहा है। यात्रियों ने यह भी बताया कि ये एक दिन की समस्या नहीं है।

 समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नल ने रोकी रफ्तार: 5 KM के सफर में लगे 2.5 घंटे, यात्रियों ने किया भारी हंगामा 4रोजाना ऐसी समस्याओं से लोगों को रूबरू होना पड़ता है। कभी अपलाइन पर तो कभी डाउनलाइन पर ट्रेनें फंस जाती है। अगर अपलाइन पर ट्रेनें फंसती हैं, तो शहर के अति महत्वपूर्ण अटेरन चौक भी चार से पांच घंटे तक जाम में फंसा रहता है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article