डीएनबी भारत डेस्क
जोर जूल्म के खिलाफ संघर्ष करने वाले 85 वर्षीय काॅमरेड सुरेश प्रसाद सिंह के निधन की खबर फैलते ही प्रखंड समेत जीला भर के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

सुरेश प्रसाद सिंह के निधन से मर्माहत बछड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अवधेश राय, तेघरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम रतन सिंह, बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अमिता, भाकपा नेता प्रहलाद सिंह, वीरपुर सीपीआई पूर्व अंचल मंत्री चंद्रप्रकाश नारायण सिंह,
पू
र्व अंचल मंत्री सह पूर्व जिला पार्षद सदस्य सुरेश पासवान, अंचल मंत्री सह पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह,पूर्व पंसस अजय झा, पंसस रीता चौरसिया, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष धर्म राज सहनी पूर्व अंचल मंत्री राम विलास महतों, मोहम्मद खालिद समेत सेकरो नेताओं ने उन्हें नम आंखों से उनके पार्थिव शरीर पर लाल झंडा व पूष्प देते हुए लाल सलाम पेश किया।
मौके पर मौजूद नेताओं ने बताया कि वे भारतीय काम्युनिष्ट पार्टी के विचार धाराओं से प्रभावित होकर शिक्षक की नौकरी को छोड़ क्षेत्र में सामंतों के अत्याचार से त्रस्त मजदूर, किसानों के लिए जिवन प्रयत्न संघर्ष करते हुए हर जोल जूल्म के खिलाफ जनता को गोल बंद कर लरते रहे। सुरेश प्रसाद सिंह इधर कुछ दिनों से विमार चल रहे थे।वे अपने पिछै भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं।वे 85 वर्ष के थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा