डीएनबी भारत डेस्क
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अपने पैतृक गांव हरनौत के कल्याण विभाग पहुंचे। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने अपने धर्मपत्नी स्वर्गीय मंजू देवी की पुण्यतिथि पर स्मृति वाटिका में श्रद्धा सुमन अर्पित की। वहीं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी अपने माता स्वर्गीय मंजू देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार निशांत कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण विभाग पहुंचे थे जिसको लेकर कार्यकर्ताओं खासा उत्साह देखा गया। वही नीतीश कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार ने कहा कि हमने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि निशांत कुमार राजनीति में आए और आज हमारी भविष्यवाणी सही साबित हुई है मैं चाहता हूं कि आने वाले भविष्य में वह जनता का प्यार और उसने मिले ताकि वह सीएम भी बने।
उन्होंने कहा कि मेरी ख्वाहिश है कि निशांत कुमार बिहार के मुख्यमंत्री भी बन मेरी यही चाहत है। वह निशांत कुमार के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद गांव पहुंचने पर कल्याण विगहाके स्थानीय लोगों ने लड्डू बांटे।वही जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव ई सुनील कुमार ने कहा कि निशांत कुमार मंत्री बनने के बाद पहली बार आज कल्याण बीघा पहुंचे जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
निशांत कुमार मंत्री बनने के बाद भी एक आम नागरिक की तरह आज सभी लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के द्वारा किए कार्यों एवं विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना है।
डीएनबी भारत डेस्क