श्रद्धांजलि सभा: शिक्षाविद गजेन्द्र झा को बुद्धिजीवियों और साहित्यकारों ने दी भावभीनी विदाई

DNB Bharat Desk

शिक्षाविद एवं साहित्यकार व अंग्रेजी के शिक्षक गजेन्द्र झा को सोमवार को उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिले के गणमान्य बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों व छात्रों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता दिनकर पुस्तकालय सिमरिया के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह ने की एवं संचालन पुस्तकालय के सचिव संजीव फिरोज ने किया।

- Sponsored Ads-

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बीएचयू के हिन्दी के प्रोफेसर डॉ. रामाज्ञा शशिधर ने कहा कि गजेन्द्र झा मधुर स्वभाव के व्यक्ति थे। इनका पूरा व्यक्तित्व खंडन मंडन वाली थी। उनके संघर्ष से सीखने की जरूरत है। दिनकर पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इनका पूरा जीवन संघर्ष प्रेरणास्पद है। सफलता का मंत्र देने वाले गजेन्द्र झा हमेशा याद किए जाएंगे। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने कहा कि गजेन्द्र झा केवल एक शिक्षक ही नहीं एक असाधारण प्रतिभा के धनी साहित्यकार थे।

श्रद्धांजलि सभा: शिक्षाविद गजेन्द्र झा को बुद्धिजीवियों और साहित्यकारों ने दी भावभीनी विदाई 2दिनकर पुस्तकालय से उनका गहरा नाता था। डीएवी के पूर्व प्राचार्य अरूण कुमार झा ने कहा कि वे स्कूली जीवन से ही मेधावी थे। फजिलपुर मध्य विद्यालय के प्राचार्य सह गीतकार रंजन कुमार झा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वे विचलित नहीं होते थे। वे हमेशा प्रसन्नचित्त रहते थे। श्रद्धांजलि सभा को दिनकर स्मृति विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, विजय कुमार चौधरी, जितेन्द्र झा, विनोद बिहारी, जवाहर ठाकुर, मनीष झा, हरिमोहन जी आदि ने संबोंधित किया एवं उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया। मौके पर रामानुज कुमार, अमर कुमार, गोपाल कुमार, शंभु सिंह, अमरनाथ झा, एस. मनोज, आयुष झा, पियूष झा एवं सोनू झा समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी।

Share This Article