भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राधा कृष्ण प्रसाद सिन्हा के निधन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

DNB Bharat Desk

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राधा कृष्ण प्रसाद सिन्हा के निधन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया  एवं उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर व भाजपा का चादर उढ़ाकर उन्हें श्रद्धा निवेदित किया। बीते कल पटना के मेदांता हॉस्पिटल में राधा कृष्ण प्रसाद सिन्हा ने अंतिम सांस लिया एवं इसके उपरांत उनके पार्थिव शरीर को पोखरिया स्थित उनके आवास पर लाया गया जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।वहीं आज सुबह भाजपा जिला कार्यालय में राधा कृष्ण प्रसाद सिन्हा जी के पार्थिव शरीर को लाया गया वहां मौजूद सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। राधा कृष्ण प्रसाद सिन्हा भाजपा की स्थापना काल के बेगूसराय के प्रथम महामंत्री रहे थे

- Sponsored Ads-

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राधा कृष्ण प्रसाद सिन्हा के निधन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जताया शोक 2 वहीं वह पूर्व में भाजपा के जिला अध्यक्ष भी रहे थे। राधा कृष्ण प्रसाद सिन्हा मुख्य रूप से बखड़ी विधानसभा के घाघरा निवासी थे । उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा स्थापना काल के बेगूसराय के प्रथम महामंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष  संघ संस्कार से ओतप्रोत राधा कृष्णा प्रसाद सिन्हा जी ने पार्टी को सींच कर बट वृक्ष बनाने वाले व्यक्ति थे । उनके निधन का समाचार काफी दुर्भाग्य पूर्ण व बेगूसराय  भाजपा परिवार के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। उनका जाना एक युग का अंत है उनके निधन की खबर सुनकर तमाम भाजपा कार्यकर्ता मर्माहत है।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राधा कृष्ण प्रसाद सिन्हा के निधन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जताया शोक 3 उनके निधन पर भाजपा नेता कृष्ण मोहन पप्पू, उपेंद्र प्रसाद सिंह ,अमरेंद्र कुमार अमर, वशिष्ठ नारायण सिंह,राकेश पांडेय,सुनील कुमार,विकास कुमार,कुंदन भारतीसंजीव सिंह, रौनक कुमार मृत्युंजय कुमार वीरेश,शुभम कुमार, मनीष कुमार, नीरज शांडिल्य, विनोद पासवान ,राम शंकर पासवान,अनिल देव्,शशिकांत दास आदि ने भाजपा कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।

Share This Article