बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

DNB Bharat Desk

बेगूसराय पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता जहां साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़।एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन अपराधी गिरफ्तार,

- Sponsored Ads-

मौके से भारी मात्रा में हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खगड़िया जिले के मिथुन कुमार, शैलेश कुमार और धर्म कुमार के रूप में हुई है।एसपी मनीष ने बताया कि दियारा इलाके में पिछले कई महीनों से गुपचुप तरीके से मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ 2गुप्त सूचना पर जब पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त छापेमारी की, तो गैरकानूनी हथियार निर्माण का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ।एसपी के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुके हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article