डीएनबी भारत डेस्क
भारतीय जन नाट्य संघ बीहट इप्टा के तत्वाधान में होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने भाग लिया।

भारतीय जन नाट्य संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम सिंह के नेतृत्व में मिथुन कुमार,रोहित कुमार,रामजी कुमार, अभिषेक कुमार छोटू, मंचन कुमारी, पूजा कुमारी , मुकेश झा, उदय नारायण झा आदि दर्जनों कलाकारों ने होली गीत के अलावे गजल ,पारंपरिक लोकगीत एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर तेघरा के पूर्व विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि भारतीय जन नाट्य संघ का परंपरा रहा है कि हम प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम को आयोजित करते रहे हैं।
स्वस्थ एवं सुसभ्य कार्यक्रम के लिए इप्टा जाना जाता है। हम जो भी गीतों की प्रस्तुति मंच से करते हैं उसमें पारंपरिक लोक संस्कृति के साथ संदेश प्रद से भरा रहता है। आज के दौर में जिस तरह के बाजार में अश्लीलता पड़ोसी जाती है इससे युवा वर्ग काफी भटकाव की ओर जा रहा है और समाज में विकृतियां पैदा हो रही है इसलिए इप्टा का दायित्व बढ़ गया है, कि वह अपने कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति को बचाने के लिए लोकगीत ,लोक नृत्य एवं पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि इस मौके पर हम सभी दलों के कार्यकर्ता नेता एवं कलाकारों को मंच पर बुलाने का काम करते रहे हैं उन्हें सम्मान देने का काम किया है, इस अवसर पर इप्टा के वरिष्ठ कलाकार व राज्य के उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद यादव ने पारंपरिक होली गीत नकवेसर कागा ले भागा, सैयां अभागा ना जाना की प्रस्तुति से दर्शकों का तालियां बटोरी ,दिलीप कुमार राय ,संगीत शिक्षक राजेश कुमार एवं आकाशवाणी दूरदर्शन के रूपा सिंह की प्रस्तुति बहुत ही सराहनीय रहा।
इस अवसर पर आचार्य सुदामा गोस्वामी ,राजेंद्र चौधरी, राम उदगार सिंह उर्फ भूतनाथ ,रामाधार सिंह ,आशुतोष मुन्ना , इप्टा के संयुक्त सचिव उमेश साह,राज्य सचिव मंडल सदस्य रमेश शर्मा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह, प्रिंस कुमार, एटक नेता प्रहलाद सिंह, संस्था के सचिव जय प्रकाश सिंह, रणजीत सिंह विंग कमांडर, उप मेयर ऋषिकेश कुमार इप्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम सिंह को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।
देर रात तक चली कार्यक्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का हौसला अफजाई करते रहे। मंच संचालन इप्टा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ सिंह एवं संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया इस मौके पर दिनेश झा, अशोक रजक, भोला तांती, भैरव पासवान, अर्जुन सिंह, उमेश सिंह, गणेश पासवान, उमेश पासवान ,कमल वत्स,सुबोध सिंह, सीताराम सिंह, अशोक पासवान , अशोक सिंह, डॉ अजय कुमार,राजीव सिंह गार्ड, राम विलास सिंह, देवो सिंह धीरेंद्र कुमार,विमला देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार रिपोर्ट