वीरपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के नामजद आरोपी समेत दो आरोपी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर एक आर्म्स एक्ट के नामजद फरार आरोपी समेत एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि थाना कांड संख्या 149/25 के आर्म्स एक्ट के नामजद आरोपी बरहारा निवासी असर्फी महतों के पुत्र विनोद कुमार को और वीरपुर थाना कांड संख्या 148/19 के वारंटी कारीचक निवासी मोहम्मद अलीजां के पुत्र मोहम्मद जाहिद को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article