डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज खुलासा तब सामने आया।जब पीड़ित नवालीग किशोरी के द्वारा थाना में आवेदन देते हुए चार मनचले युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।

थाना को दिए आवेदन में पीड़ित किशोरी ने बताया है कि हम गांव स्थित बहियार से घास लाने गये हुए थे। इसी दौरान मैदा भवन्नगामा निवासी मोहम्मद मुसन के पुत्र मोहम्मद जमानत, मोहम्मद आलम के पुत्र मोहम्मद अफताब, मोहम्मद जैनुल के पुत्र मोहम्मद मिस्टर और मोहम्मद नियाज उद्धिन के पुत्र मोहम्मद इम्तियाज ने पिछे से आकर मुंह दवा दिया और गेहूं की खेत में लें जाकर पटक दिया।
इस दौरान मेरे द्वारा घिघीयाने कि आवाज सुनकर आस पास खेत में लगे फसल देखने आए किसानों को आते देख चारों यूवक भाग गया।इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नाम जद चारों आरोपी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट