सरायरंजन में मामूली विवाद पर एक ही परिवार के 8 लोगों की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती
डीएनबी भारत डेस्क

खबर समस्तीपुर से है जहां पानी बहाने को लेकर हिंसक झरप हो गया। एक ही परिवार के 8 लोगों को पानी में डुबोकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
जिसमें महिलाओं के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। आरोप गांव के ही वार्ड सदस्य रंजीत पासवान पर लगा है। घायल शीला देवी ने कहा कि घर के सामने वार्ड-17 के वार्ड सदस्य रंजीत पासवान टंकी का पानी दरवाजे पर बहा रहे थे। हम लोगों ने विरोध किया। जिसपर वार्ड मेंबर रंजीत पासवान ने लोगों को जुटा लिया। घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोग जुटे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
वही सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराय गया घटना सरायरंजन थना क्षेत्र के सलहा वार्ड-17 की है। वीडियो में देखा जा सकता है कुछ युवक महिलाओं को पानी में डुबोकर पीट रहे हैं। कुछ लोग इस दौरान बीच-बचाव भी कर रहे हैं। गढ्ढा से निकालने के बाद भी कुछ लोगों की ओर से महिलाओं और कुछ युवक के साथ मारपीट की जा रही है।
वही एएसपी संजय पांडे ने कहा कि पानी बहाने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई है। जिसमें कई लोग जख्मी हैं। एक पक्ष के लोग उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट