होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में AIYF का फूटा गुस्सा, गृहमंत्री का पुतला फूंका

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

तेघड़ा.AIYF तेघरा अंचल के द्वारा बीते रात धरना दे रहे अभ्यर्थियों को हर्ल के जंगल में ले  जाकर बेहरमी के तरह पीटा गया उसके विरोध में प्रतिरोध मार्च निकला गया और बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया..

मौके पर तेघरा अंचल सचिव अतुल रॉय अंजान ने कहा कि बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थी को पीटना दुर्भाग्य पूर्ण है बिहार के सभी जिलों में नियुक्ति पत्र दे दिया गया लेकिन बेगूसराय में नियुक्ति पत्र देने के बदले छात्रों को जंगल में लेजाकर लाठी चार्ज किया जाता है, और यहां के विधायक और संसद सिर्फ और सिर्फ होली में लोंडा डांस देखने में व्यस्त है।

होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में AIYF का फूटा गुस्सा, गृहमंत्री का पुतला फूंका 2मौके पर अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार और प्रदीप कुमार चिंटू ने कहा कि हम बिहार के मुख्यमंत्री से मांग करते है इस घोटाले की जांच हो और बेगूसराय डीएम और एसपी को बर्खास्त करना चाहिए और जल्द से जल्द सभी अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र देना चाहिए.

नहीं तो हमरा संगठन आगे और कड़ा आंदोलन करेगी..मौके पर दीपक कुमार, रवींद्र सिंह, कंचन किशोर सिंह, राजीव कुमार, नदीम अनवर, बिपुल कुमार आदि लोग मौजूद थे..

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article