बेगूसराय में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बवाल, नगर निगम की टीम पर लोगों ने किया पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मौके पर मची भगदड़ 

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई जहां लोहिया नगर ओवरब्रिज के पास चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम जब अवैध निर्माण को हटाने में जुटी थी, तभी स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया।

- Sponsored Ads-

पथराव होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ इधर-उधर भागने लगी। इसी दौरान स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाठीचार्ज में महिलाएं और बच्चे भी नहीं बच सके, वहीं पुलिस के अनुसार हालात को काबू में करने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया गया।

बेगूसराय में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बवाल, नगर निगम की टीम पर लोगों ने किया पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मौके पर मची भगदड़  2सुबह से जिला प्रशासन और नगर निगम बुलडोजर की मदद से अवैध दुकानों और घरों को तोड़ने में जुटा था। कई परिवार अपने घर और दुकान बचाने की कोशिश करते दिखे, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह क्षेत्र पूरी तरह से अवैध कब्जे में था और यहां अक्सर यातायात जाम की समस्या बनी रहती थी। और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बुलडोजर के जरिए अवैध निर्माण को गिराया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि यह कार्रवाई आवश्यक थी ताकि सड़क पर सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

वहीं सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने लाठीचार्ज के सवाल पर कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस ने लाठीचार्ज करने की बात से इनकार किया है।फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Share This Article