डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा पुलिस ने आर्केस्ट्रा के नाम पर देह व्यापार किए जाने का मामला का खुलासा किया है। गुप्त सुचना पर राजगीर थानध्यक्ष रमन कुमार ने टीम के साथ मिलकर धुरवा मोड़ स्थित आदित्या रेसिडेंसी मे छामेमारी की जहाँ बंगाल से ऑर्केस्ट्रा के नाम पर बुलाकर जवरण देह व्यपार कराया जा रहा था।

इसका खुलासा तब हुआ जब राजगीर स्थित आदित्या रेसीडेंसी होटल में पुलिस की टीम ने छापेमारी किया जहां से 15 युवतियो और महिलाओ को मुक्त करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।
राजगीर डीएसपी सुनील कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि ऑर्केस्ट्रा के नाम पर लड़कियों को बुलाकर नाम मात्र का पैसा देता था और जबरन देह व्यपार कराया जाता था।
सभी लड़की बंगाल का रहने वाली है। सभी को मेडिकल जांच के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल लाया गया है। पकड़ा गया युवकों को न्यायालय भेजा गया है।
डीएनबी भारत डेस्क