तेयाय ओपी पुलिस ने 122 पीस विदेशी शराब किया बरामद, अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के तेयाय ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर लखनपुर पंचायत के चुरामनचक कब्रिस्तान के समीप से विदेशी शराब किया बरामद !

- Sponsored Ads-

इस संबंध में तेयाय ओपी अध्यक्ष नूतन कुमारी ने बताया कि शनिवार की संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर छापेमारी कर चुरामनचक कब्रिस्तान के पास से 21.96 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है जो 180 एमएल का 122पीस टेट्रा पैक था।

अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 36/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर एसआई पंकज कुमार व पुलिस बल मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article