समस्तीपुर: मथुरापुर से 12 वर्षीय बच्ची लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मदद की लगाई गुहार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर के मथुरापुर वार्ड संख्या–13 स्थित मस्जिद के पास रहने वाली लगभग 12 वर्षीय बच्ची आलिया नाज दिनांक – 05/03/2026 कल शाम से लापता है।

- Sponsored Ads-

 प्राप्त जानकारी के अनुसार आलिया नाज के पिता वसीम अख्तर (राजू सबकुछ वाला) ने बताया कि बच्ची कल शाम से घर से निकली थी, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी है। परिजनों द्वारा आसपास तथा रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है।

समस्तीपुर: मथुरापुर से 12 वर्षीय बच्ची लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मदद की लगाई गुहार 2परिवार के लोगों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है या कहीं दिखाई देती है, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।

संपर्क नंबर:

📞 918709569023

📞 9470431160

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि बच्ची को जल्द से जल्द सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

Share This Article