बिहार शरीफ में प्लास्टिक के खिलाफ ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 टन सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, दुकानदारों से वसूला 41 हजार जुर्माना

DNB Bharat Desk

बिहार शरीफ नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्ती जारी रखते हुए बुधवार को खंदकपर पुलपर आलमगंज से लेकर सदर अस्पताल तक छापेमारी अभियान चलाया। उपनगर आयुक्त शम्स रजा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान करीब दो टन प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया।

- Sponsored Ads-

छापेमारी के दौरान दुकानों और ठेला-खोमचा की जांच की गई। उपनगर आयुक्त ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध है, इसके बावजूद इसका उपयोग और बिक्री की जा रही थी। चेतावनी के बाद भी नियम न मानने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वही अभियान के दौरान सदर अस्पताल गेट के पास अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

बिहार शरीफ में प्लास्टिक के खिलाफ 'बुलडोजर' एक्शन, 2 टन सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, दुकानदारों से वसूला 41 हजार जुर्माना 2नियमों की अनदेखी करने पर तीन ठेलों को जब्त किया गया। नगर निगम ने आम लोगों और दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की है. इस अभियांन के दौरान शहर के कई इलाकों में बुलडोजर भी गरजा. उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के ऊपर 41000 का जुर्माना भी लगाया गया. आगे भी बुलडोजर कार्रवाई शहर में इसी तरह से जारी रहेगा.

Share This Article