डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के भीठसारी पंचायत के वार्ड संख्या 8 एवं मोख्तियारपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 में हुए उपचुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। उप निर्वाची पदाधिकारी सह बीसीओ विजय मालाकार ने बताया कि भीठसारी पंचायत के चेरिया गांव स्थित वार्ड संख्या 8 से दुर्गा लाल साह विजयी हुए हैं।

उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अमरेन्द्र कुमार को 41 मतों से पराजित किया। दुर्गालाल साह को 164 मत व अमरेंद्र कुमार को 123 मत प्राप्त हुए।
वहीं मोख्तियारपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 के लिए हुए उपचुनाव में ममता कुमारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी आयशा खातून को 120 मतों से पराजित किया ममता कुमारी को 191मत मिले व आयशा खातून को 71 मत प्राप्त हुए। मतगणना के उपरांत प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने अपने कार्यालय कक्ष में दोनों विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट