डीएनबी भारत डेस्क
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है. जिले के सभी दस विधान सभा क्षेत्रों में प्रथम चरण में दिनांक 06.11.2025 को मतदान निर्धारित है। इसकी अधिसूचना दिनांक 10.10.2025 को निर्धारित है इसी दिन से नाम-निर्देशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
- Sponsored Ads-

संभावित अभ्यर्थियों को नामांकन करने में कोई कठिनाई नही हो इसलिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार दिनांक 09.10. 2025 को सभी निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।
अतः सभी संभावित प्रत्याशी अपने क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में प्रशिक्षण में भाग लेकर नामांकन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
