बेगूसराय जिलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी तुषार सिंगला ने जिले सात सीट पर प्रत्याशी की समीक्षा कर 73 उम्मीदवार की सूची जारी किया

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के सातो विधानसभा सीटों पर सभी प्रत्याशियों का नाम एवं सारा विवरण आज बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला ने विस्तार से मीडिया को बताया। डीएम तुषार सिंग़ला ने कहा कि बेगूसराय में कुल 73 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है जिनमें प्रमुख उम्मीदवारों की सूची निम्नलिखित है

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी तुषार सिंगला ने जिले सात सीट पर प्रत्याशी की समीक्षा कर 73 उम्मीदवार की सूची जारी किया 2बेगूसराय: आप पार्टी से मीरा सिंह,कांग्रेस से अमिता भूषण,भाजपा से कुंदन कुमार सिंह।

चेरिया बरियारपुर जनसुराज से डॉ.मृत्युंजय कुमार, जदयू से अभिषेक आनंद, राजद से सुशील कुमार।

मटिहानी जदयू से निवार्तमान विधायक राजकुमार सिंह, राजद से नरेन्द्र सिंह उर्फ बोगो सिंह, जनसुराज से अरुण कुमार।

साहेबपुरकमाल- राजद से सतानंद समबुद्ध उर्फ लालन (निवार्तमान विधायक), लोजपा (रामविलास) से सुरेन्द्र विवेक, जनसुराज से मो.अब्दुल्लाह, निर्दलीय से अमर कुमार सिंह।

तेघड़ा- सीपीआई से रामरतन सिंह,भाजपा से रजनीश कुमार,जनसुराज से आर.एन. सिंह।

बछवाड़ा सीपीआई से अवधेश राय,कांग्रेस से गरीब दास,भाजपा से सुरेन्द्र मेहता,जन सुराज से रमोद कुंवर।

बखरी (SC) सीपीआई से सूर्यकान्त पासवान, रालोजपा से नीरा देवी,लोजपा (रामविलास) से संजय कुमार,जनसुराज से डॉ. संजय कुमार।

उन्होने कहा कि जिन उम्मीदवारों पर अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं उन्हें तीन बार मीडिया में मुकदमे की सूची को निकलवाना पड़ेगा। चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करना अनिवार्य होगा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article