भगवानपुर पुलिस ने लापता बालक को किया बरामद, परिजनों को सौंपा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना कांड संख्या 287/2025 के प्राथमिक आरोपी थाना क्षेत्र के बड़ी अकहा निवासी रामवृक्ष महतो के पुत्र धीरज कुमार को थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।वह कई माह से फरार चल रहा था।

- Sponsored Ads-

इसके साथ ही तीन वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया दूसरी ओर गत 25 जून से लापता बालक थाना क्षेत्र के कटारिया निवासी गणेश दास के पुत्र बब्बी कुमार को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article