बेगूसराय के आरपीएफ के द्वारा करवाई, दो फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार 

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के आरपीएफ पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां दो आरोपी के घर पर आरपीएफ पुलिस के द्वारा  इश्तेहार चिपकाया  गया है। यह पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में आरपीएफ पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि आरपीएफ थाना में आरोपी कक्कड़ यादव और अजीम यादव के खिलाफ 2011में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहा था। इसी को देखते हुए रेलवे न्यायालय बरौनी के द्वारा दोनों आरोपी के खिलाफ इस्तहार वारंट जारी करते हुए दोनों आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होकर आत्म समर्पण करें।

अगर ऐसा नहीं किया गया तो दोनों के खिलाफ कुर्की जाप्ति किया जाएगा। इस दौरान आरपीएफ पुलिस ने बताया है कि 2011 में दोनों के खिलाफ आरपीएफ थाना में मामला दर्ज हुआ था। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों आरोपी आत्म समर्पण नहीं किया था और दोनों आरोपी भगोड़ा साबित हुआ। इसी को देखते हुए रेलवे न्यायालय बरौनी के द्वारा दोनों के खिलाफ इस्तहार वारंट जारी किया है। उन्होंने बताया है कि न्यायालय के आदेश के बाद आज दोनों आरोपी के घरों पर आरपीएफ पुलिस के द्वारा इस्तहार चिपकने का काम किया जा रहा है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से आरपीएफ पुलिस के द्वारा दोनों आरोपी के घर पर पहुंचकर इस्तहार चिपकाए जा रहा है।

बेगूसराय के आरपीएफ के द्वारा करवाई, दो फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार  2

हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही लोगों की काफी भीड़ लग गई । आपको बताते चले कि आरपीएफ थाना बेगूसराय के कांड संख्या 01/11 के अंतर्गत रेलवे न्यायालय बरौनी के द्वारा विरुद्ध अभियुक्त (1) कंकड़ यादव पिता स्व. रामवतार यादव, घर फुलवरिया, थाना बलिया जिला बेगूसराय (2) तथा अजीम यादव पिता स्व. रामवतार यादव, पता उपरोक्त, के इस्तहार का वारंट जारी किया गया है। उपरोक्त दोनों अभियुक्तों के खिलाफ जारी इस्तहार वारंट का तमिला निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article