डीएनबी भारत डेस्क
बीपीएस प्लस टू स्कूल वीरपुर के मैदान में आयोजित सौरभ आनंद स्मृति जिलास्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच बाघी एवं पन्हास की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पन्हास ने 6 विकेट से बाघी को हराया ।

वहीं तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच जगदर ने सकरौली को 66 रनों से प्राजीत कर दिया।पहले बल्लेबाजी करते हुये बाघी की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट पर 188 रन बनायी। जवाब में खेलने उतरी पन्हास की टीम 14वें ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के बल्लेबाज विकास चौधरी को दिया गया।उन्होंने 40 गेंद पर नाबाद 97 रन बनाये।
जबकि तीसरे मैच में जगदर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओभर में 269 रण बनाया जवाब में खेलने उतरी सकरौली की टीम 15 वें ओभर में 203 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आलराउंडर कुन्दन राय को दिया गया।
उन्होंने 35 गेंद का सामना करते 95 रन बनाए व गेंदबाजी में 2 विकेट भी झटकने में सफल रहे।अंपायरिंग संजय झकास व मो. चांद, स्कोरिंग राहुल कुमार व कमेंट्री सत्यम कुमार ने किया।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा रिपोर्ट