बेगूसराय पुलिस पर पथराव मामले में तीन महिलाएं हुई गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पुछताछ

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

.

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना अन्तर्गत अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ शुक्रवार को भीठ में हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ पुलिस पर हुए पथराव मामले में शनिवार को पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया।

साथ ही एक नबालिग किशोर को निरुद्ध किया गया।एक पल्सर बाइक को जब्त किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में नौला भीठ गांव की रघु मुखिया की पत्नी आशा देवी, जगला मुखिया की पत्नी सुधा देवी और स्व.मिथलेश मुखिया की पत्नी मंजू देवी शामिल है।इसके पूर्व शुक्रवार की देर रात 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस पर पथराव मामले में तीन महिलाएं हुई गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पुछताछ 2शनिवार को बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा कर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि शराब धंधेबाजों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article