पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, छह लीटर देशी शराब बरामद

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर पुलिस ने गारा गांव से दो आरोपी एवं बनवारीपुर गांव से एक विधि विवादित बालक को 6 लीटर देसी शराब के साथ  गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 160/10  एसटी 66/11के आरोपी गाड़ा गांव निवासी स्वर्गीय रामदेव महतो के पुत्र परमानंद महतो एवं भूषण महतो को गाड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-

वहीं दूसरी तरफ विधि विवादित बालक को बनवारीपुर गांव से छः लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। परमानंद महतो एवं भूषण महतो को व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया एवं विधि विवादित बालक को किशोर न्यायालय बोर्ड बेगूसराय भेज दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article