भगवानपुर प्रखंड के तेयाय ओपी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिला वृद्ध का शव, सिर पर जख्म के निशान से सनसनी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

भगवानपुर| तेयाय ओपी क्षेत्र के रेलवे गुमटी संख्या 17 और 18 के बीच रेलवे ट्रैक के समीप गुरुवार की सुबह एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मृतक वृद्ध की दादपुर निवासी स्व अनूप चौधरी के लगभग 72 वर्षीय पुत्र जगदीश चौधरी के रूप में की गई।

उसके सिर पर जख्म के निशान हैं।घटना की सूचना पाकर तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार, इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव, ओपीध्यक्ष कुमारी निकिता भारती के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की पोती की आगामी 9 मार्च को शादी होना तय था।उसके पुत्र ने एक जमीन बेचा था।इसी को लेकर घर में कुछ कलह चल रहा था।

वृद्ध रात में खाना खाने के बाद सोने गया।सुबह में रेलवे ट्रैक के समीप मिली लाश से उसकी पहचान हुई।उसके सिर पर जख्म के निशान है। ओपीध्यक्ष ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने भी मामले की जांच की है।प्रथमदृष्टया संदिग्ध मौत प्रतीत होता है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article