होली से पहले शराब माफिया का प्लान फेल, बेगूसराय में 110 कार्टन विदेशी शराब बरामद

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। बेगूसराय में होली से ठीक पहले एक्साइज विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

 तस्करों ने ट्रक में तहखाना बनाकर शराब छुपा रखी थी, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पूरे खेल का पर्दाफाश हो गया। हालांकि, शराब माफिया और चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव मकरदही वार्ड नंबर 3 का है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक पहले सीमेंट खाली कर गुरुकुल स्कूल के समीप रामप्रसाद तांती के डेरा के पास खड़ी कर दी गई थी। 

होली से पहले शराब माफिया का प्लान फेल, बेगूसराय में 110 कार्टन विदेशी शराब बरामद 2इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। इसी बीच एक्साइज विभाग को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक में भारी मात्रा में शराब छुपाई गई है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। जांच के दौरान ट्रक में बनाए गए तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई।इस मामले में एक्साइज पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

 होली से पहले शराब माफिया का प्लान फेल, बेगूसराय में 110 कार्टन विदेशी शराब बरामद 3होली में खपाने के लिए शराब लाई गई थी। कुल 110 कार्टन विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई है।बरामद शराब की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही शराब माफिया और ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस अब वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

होली से पहले शराब माफिया का प्लान फेल, बेगूसराय में 110 कार्टन विदेशी शराब बरामद 4होली जैसे त्योहार से पहले इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रही है कि शराबबंदी के बावजूद तस्कर किस तरह सक्रिय हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share This Article