डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर : ज़िला उत्पाद थाना की टीम शनिवार को क्षेत्र के कई दुकानों मे प्रतिबंधित विदेशी शराब को लेकर कई स्थानों पर छापेमारी की, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के कई होटल समेत अन्य प्रतिष्ठान पर पुलिस निरीक्षक उत्पाद नील कमल के नेतृत्व मे रेड किया गया,
- Sponsored Ads-

जहाँ एक फल दुकान से दुकानदार राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया, उसके फल दुकान से उत्पाद विभाग की टीम को छापेमारी के दौरान 375 एमएल का 10 बोतल व 180 एमएल का एक बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया,
इस बाबत पूछे जाने पर उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया की होली त्यौहार को देखते हुये उत्पाद विभाग के द्वारा ज़िलें भर मे प्रतिबंधित शराब को लेकर अभियान चलाकर छापेमारी किया जा रहा है!
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
