बीहट बाजार में बुलडोजर कार्रवाई पर दो दिन की रोक: पूर्व विधायक के हस्तक्षेप के बाद सीमांकन का निर्णय

DNB Bharat Desk

नगर परिषद बीहट बाजार में बुधवार को नगर परिषद बीहट प्रशासन द्वारा दूसरे दिन भी जिला पदाधिकारी के निर्देश पर दो बुलडोजर बीहट चांदनी चौक से बीहट शहीद स्मारक स्थल तक चलाया गया। कामरेड चन्देश्वरी प्रसाद सिंह के द्वार के पास बुलडोजर एक्शन होते ही पूर्व विधायक रामरतन सिंह, प्रहलाद सिंह, रामकृष्ण, राकेश कुमार, श्रवण कुमार सहित अन्य ने बीहट बाजार में आगे अतिक्रमण मुक्त कराने पर रोक लगाने को लेकर अड गए।

- Sponsored Ads-

जिसके बाद अतिक्रमण बंद कराने को लेकर शहीद स्मारक स्थल परिसर में पूर्व विधायक रामरतन सिंह के नेतृत्व में कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, एफसीआई थानाध्यक्ष विनीत कुमार के साथ वार्ता हुई।इस दौरान बीहट बाजार में दो दिन रुक जाए।जो लोग अतिक्रमण किए हुए हैं वो खाली हो जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने दो दिन के अंदर बीहट बाजार में सड़क की भूमि का सीमांकन करवाकर सड़क की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है।उन स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। हालांकि पूर्व विधायक के द्वारा अतिक्रमण मुक्त कार्य को दो दिन तक रोके जाने के बाद रुका।

बीहट बाजार में बुलडोजर कार्रवाई पर दो दिन की रोक: पूर्व विधायक के हस्तक्षेप के बाद सीमांकन का निर्णय 2नगर कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि सीमांकन के बाद फिर से बीहट बाजार सहित अन्य एनएच 31 सड़क पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जाएगा। बीहट बाजार में अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के बाद बीहट बाजार काफी सुंदर दिखने लगा। नगर प्रशासन अतिशीघ्र बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराए जमीन पर सौन्दर्यीकरण कार्य किया जाएगा।

बीहट बाजार में बुलडोजर कार्रवाई पर दो दिन की रोक: पूर्व विधायक के हस्तक्षेप के बाद सीमांकन का निर्णय 3इस दौरान स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार,सीटी मनैजर चांदनी कुमारी, मो नदीम, प्रवीण कुमार, नीरज कुमार, एफसीआई थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार, कनकलता कुमारी एवं सहायक अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व बॉडी प्रोटेक्शन फॉर्स, महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article