शाहरुख खान के नेशनल अवार्ड पर गिरिराज सिंह का हमला, कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का लगाया आरोप

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अभिनेता शाहरुख खान को नेशनल अवार्ड मिलने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव शुरू से ही मुसलमानों के तुष्टीकरण की राजनीति करते आए हैं।

- Sponsored Ads-

गिरिराज सिंह ने तुलसीदास का हवाला देते हुए कहा – “जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।” उन्होंने कहा कि शाहरुख खान को नेशनल अवार्ड एक ज्यूरी ने दिया है, यह अलग बात है, लेकिन कांग्रेस और आरजेडी वोट बैंक की राजनीति करते हैं और मुसलमानों को खुश करने का प्रयास करते रहते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की पहचान सनातन धर्म से है। उन्होंने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा-“ओवैसी खुद को मुसलमानों का नेता बताते हैं, लेकिन हिंदुओं पर हमला करके कोई नेता नहीं बन सकता।

शाहरुख खान के नेशनल अवार्ड पर गिरिराज सिंह का हमला, कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का लगाया आरोप 2उन्होंने आज़ादी और बंटवारे के समय की राजनीति पर भी सवाल उठाए। गिरिराज सिंह ने कहा – “हमारे पूर्वजों से गलती हुई। अगर बंटवारे के समय सारे मुसलमान पाकिस्तान चले गए होते और वहां से सारे हिंदू भारत आ गए होते तो आज ओवैसी जैसा जिन्ना नहीं मिलता।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article