नालंदा: पीएम आवास योजना में कमीशनखोरी का आरोप, कमीशन नहीं देने पर PM आवास का काम रुकवाने का आरोप

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी गरीबों को छत देने वाली महत्वाकांक्षी योजना हिलसा में कथित तौर पर कमीशनखोरी की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। हिलसा नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 से सामने आए ताजा मामले ने एक बार फिर आवास योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार और दबाव की पोल खोल दी है।

 योजना के एक लाभुक ने वार्ड पार्षद पर कमीशन नहीं देने पर आवास निर्माण कार्य रुकवाने तथा मारपीट करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित लाभुक सुमन्ता देवी ने अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा के कार्यालय में लिखित आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।लाभुक का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण की स्वीकृति मिलने के उससे कथित तौर पर मोटी कमीशन राशि की मांग की गई।

 नालंदा: पीएम आवास योजना में कमीशनखोरी का आरोप, कमीशन नहीं देने पर PM आवास का काम रुकवाने का आरोप 2राशि नहीं देने पर वार्ड पार्षद द्वारा  निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम रुकवा दिया गया और खुलेआम धमकी दी गई। इस घटना से लाभुक और उसका परिवार दहशत में हैं.काम बंद होने से लाभुक को हजारों रुपए का घर निर्माण के लिए बना मटेरियल बर्बाद हो गया। 

नालंदा: पीएम आवास योजना में कमीशनखोरी का आरोप, कमीशन नहीं देने पर PM आवास का काम रुकवाने का आरोप 3हालांकि वार्ड पार्षद ने यह कहते हुए आरोप को खरिज कर दिया कि कमीशन मांगने और दुर्व्यवहार का आरोप बेबुनियाद है।घर निर्माण के लिए सड़क पर लाभुक को द्वारा मटेरियल बनाए एव रखने से मना किया था ताकि लोगो को आवागमन में कोई दिक्कत न हो।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article