बेगूसराय में होली में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां होली के दिन डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए जातीय विवाद में जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

- Sponsored Ads-

वहीं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।दरअसल पूरा मामला बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के रतौली गांव का है। बताया जा रहा है कि होली के मौके पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते जातीय विवाद में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलने लगे।

बेगूसराय में होली में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल 2इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही सिंघौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में करते हुए मामला शांत कराया।

बेगूसराय में होली में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल 3वहीं इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के करीब 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही अब तक दोनों पक्षों से 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस गांव में लगातार निगरानी बनाए हुए है और स्थिति अब पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article