बेगूसराय के वीरपुर में अनियंत्रित बाइक सवार ने पिअकप में मारी ठोकर, बाइक चालक समेत सवार घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर में बुधवार की देर रात नशे में चूर हो कर बेगूसराय संजात पथ पर बाइक चलाना दो युवकों को महंगा पर गया। अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े पिकप में जा कर ठोक दिया जिससे दो युवक घायल हो गए ।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल को प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया।

- Sponsored Ads-

जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान वीरपुर पूर्वी पंचायत के दिपो साह के लगभग 35 वर्षीय पुत्र छोटे साह के रूप में किया गया है। जबकि दूसरे युवक की पहचान फोचो यादव के 33 वर्षीय पुत्र राम बाबू यादव के रूप में किया गया है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि उक्त दोनों घायल युवक नशे में चूर होकर वाइक चला रहा था।

बेगूसराय के वीरपुर में अनियंत्रित बाइक सवार ने पिअकप में मारी ठोकर, बाइक चालक समेत सवार घायल 2रोड पर खरी पिकप में सामने से ठोकर मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गया है। रोड किनारे खड़े पिकप के ड्राइवर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पिकप ले कर भागने में सफल हो गया है। पीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि छोटे साह की हालत गंभीर बनी हुई थी।जिसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article