अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत,एक युवक की स्थिति नाजुक,अस्पताल में चल रहा इलाज

DNB Bharat Desk

मृतक युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीग्राम विसौआ निवासी हरहर कुमार के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयानगर तीन मोहानी चौक के समीप एनएच 28 पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है जहाँ वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

- Sponsored Ads-

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत,एक युवक की स्थिति नाजुक,अस्पताल में चल रहा इलाज 2मृतक युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीग्राम विसौआ निवासी हरहर कुमार के रूप में की गई है। घटना तेघड़ा के बाद में मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर दुलारपुर पेठिया गाछी के समीप एनएच 28 को जाम कर दिया जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर तेघड़ा थाना की पुलिस ने जाम स्थल पर पहुँच कर किसी तरह मामले को शांत करवाया एवं लोगों को समझा बूझकर जाम खाली करवाया।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत,एक युवक की स्थिति नाजुक,अस्पताल में चल रहा इलाज 3 घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक हरहर कुमार अपने एक दोस्त रामानुज यादव के साथ सरस्वती पूजन उत्सव के लिये सामान खरीदने तेघड़ा बाजार गया था और जब वह अपने घर वापस लौट रहा था उसी क्रम में अज्ञात बाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिजनों को उक्त हादसे के संबंध में जानकारी दी गई। फिलहाल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article