मोटरसाइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, आक्रोशितों लोगो ने ब्रेकर की मांग को लेकर किया सड़क जाम

DNB Bharat Desk

 

रहूई थाना क्षेत्र के सोनसा मोड की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

रहूई थाना क्षेत्र इलाके के सलमाबाद मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया जिससे मोटरसाइकिल सवारी व्यक्ति सतीश पासवान की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

- Sponsored Ads-

मोटरसाइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, आक्रोशितों लोगो ने ब्रेकर की मांग को लेकर किया सड़क जाम 2घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि सतीश पासवान सलेमपुर से अपने ससुराल छठ पूजा को लेकर हरिपुर गांव आया हुआ था। पहले अर्घ्य को लेकर सतीश पासवान मोटरसाइकिल से छठ पूजा का प्रसाद एवं अन्य समान लाने के लिए रहुई बाजार जा रहा था इसी दौरान सलमाबाद मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया है जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मोटरसाइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, आक्रोशितों लोगो ने ब्रेकर की मांग को लेकर किया सड़क जाम 3देखते-देखते छठ पूजा की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्रेकर की मांग को लेकर सरमेरा बिहटा स्टेट हाईवे 78 को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि ब्रेकर नहीं होने के कारण अब तक एक दर्जन हादसे हो चुके हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article