डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर छत पर रखा धान के पुआल में लगी आग से गांव में अफरातफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो समस्तीपुर निवासी स्व.रामदेव महतों के पुत्र दयाराम महतो के घर के छत के ऊपर रखा सवा बीघे खेत का धान का पुआल में शुक्रवार को अपराह्न लगभग तीन बजे आग लग गई।
सूचना मिलते ही तेयाय ओपी व भगवानपुर थाना की मिनी अग्निशमन की गाड़ी व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के कारण छत भी प्रभावित हुआ है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट